फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने बीजेपी नेता के नाम से भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जहीरुद्दीनपुर गांव निवासी पवन कुमार पाल के नाम से जालसाजों ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर दादर पुल से अतिक्रमण हटाने की बात कही है। जानकारी होने पर भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पवन कुमार सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दस जनवरी को मुख्य कार्यालय लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को भाजपा नेता के नाम से पत्र भेजा गया। जिसमें दादरपुल से अतिक्रमण को हटाने की बात की गयी। कार्यालय का पता गलत होने पर पंजीकृत डाक भाजपा नेता पवन पाल के घर वापस पहुंची। तो उन्हें जानकारी हुई। मामले की जानकारी होते ही पवन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें