फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने से रोका तो दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के डीवी कॉलेज में एक पेपर के दौरान नकल करने को लेकर छात्रों व कालेज स्टाफ के बीच झड़प हो गई। एक छात्र ने प्राचार्य को गोली मारने की धमकी तक दे डाली। मामला बढ़ता देख कालेज प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कालेज पहुंचते ही मामला शंात हो गया। पेपर देने के बाद छात्र चुपचाप निकल गए। कालेज में लॉ का पेपर चल रहा था। प्राचार्य ने एक छात्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रों व प्राचार्य के बीच झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची, लेकिन मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन


दयानंद वैदिक महाविद्यालय में गुरुवार को एलएलबी का पेपर चल रहा था। एक रूम में पेपर मिलने से चंद मिनट बाद ही कुछ छात्र मोबाइल व पर्ची के जरिए नकल करने लगे। जब रूम में निगाह रख रहे प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे की नजर पड़ी तो उन्होंने एक छात्र को खड़ा कर दिया। उन्होंने उसके हाथ से नकल की पर्ची व मोबाइल छीनकर डांटने लगे। यह बात छात्र को नागवार गुजरी और वह प्राचार्य से भिड़ गया।

यह देख कालेज का स्टाफ वहां आ गया तो छात्र भी एकजुट हो गए। देखते ही देखते प्राचार्य व छात्रों के बीच झड़प हो गई। वहां बात इतनी बढ़ी कि एक छात्र ने प्राचार्य को गोली मारने की धमकी दे डाली। इससे वहां विवाद की स्थिति बनते ही प्राचार्य ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर कुछ ही देर में पुलिस महाविद्यालय पहुंच गई। पुलिस के आते ही छात्र शांतिपूर्ण ढंग से पेपर देने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के पूछने पर छात्रों ने किसी भी विवाद से इंकार कर दिया। वहीं प्राचार्य ने पुलिस को अपनी बात बताई। छात्रों का मामला होने पर पुलिस भी वहां पर बैकफुट पर नजर आई। पेपर समाप्त होने पर छात्र चुपचाप निकल गए। वहीं महाविद्यालय स्टाफ ने एक छात्र के खिलाफ कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के डीवी कॉलेज में छात्रों व प्राचार्य के बीच हुई झड़प
एलएलबी के सेमेस्टर का था पेपर, मौके पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें