अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सवालिया में दुकान से सरसों का तेल लेने गए युवक ने जब वहां शराब की बिक्री देखी तो मना किया। दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
गांव सांवलिया निवासी रामविलास ने कोतवाली में दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि अरविंद कुमार की गांव में दुकान है। गुरुवार की शाम को सरसों का तेल लेने गया था। जब शराब की बिक्री देखी तो मना किया कि गांव में यह काम मत करो। अरविंद व उसकी पत्नी गाली गलौज करने लगी। मना किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।