फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में गबन का नहीं हो रहा खुलासा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के एक सहायता प्राप्त कालेज में पूर्व प्रधानाचार्य पर गबन का आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद भी मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा है। मामले में कुछ अधिकारी पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। मिड-डे मील सहित कई मदों में अनियमितता करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मामला जनता इंटर कालेज नौनेर से जुड़ा हुआ है। यहां प्रबंधतंत्र में विवाद के बाद जिलाधिकारी कालेज के कंट्रोलर हैं। डीएम ने 26 सितंबर को कालेज में शिक्षकों के साथ बैठक की थी। शिक्षकों द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए विभिन्न मदों में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कराई गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला शिक्षा विभाग में वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


डीआईओएस जीएस राजपूत ने जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल के निर्देशन में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था।

इसमें रघुराज सिंह पाल के अतिरिक्त राजकीय हाईस्कूल रोसिंगपुर के प्रधानाचार्य नाजिर सिंह तथा डीआईओएस कार्यालय के विरिष्ठ लिपिक उदयवीर सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जिलाधिकारी ने 26 सितंबर 2017 को कालेज का निरीक्षण कर शिक्षकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए थे कि जो घंटे रिक्त चल रहे हैं, उनमें शिक्षक अतिरिक्त विषय पढ़ाएं।

वहीं, पूर्व प्रधानाचार्य ने आदेश को नकारते हुए अतिरिक्त कक्षाएं लेने से मना कर दिया था। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिए थे कि पूर्व प्रधानाचार्य की प्रतिदिन की शिक्षण प्रक्रिया की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

डीआईओएस जीएस राजपूत ने कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट पर समीक्षा की जानी है। समीक्षा करने के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद डीएम के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें