फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में कार खड्ड में पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के अटसू-अछल्दा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।


दिबियापुर निवासी विश्वनाथ (50) अपने पुत्र अमित कुमार (18) पुत्री अबसरा (10) व तुलसी (8) के साथ कार से दिबियापुर से इटावा जा रहे थे। रविवार दोपहर जैसे ही वह जानिस नगर के पास पहुंचे तभी सामने से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस भी सीएचसी पहुंची लेकिन घायलों ने कोई तहरीर नहीं दी है।


-कार सवार घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें