फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में होंडा सिटी कार न मिलने पर मारपीट कर किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर घटना बताई और कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लक्ष्मी नगर अजीतमल निवासी प्रज्ञा मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 4 मार्च 2017 को राधा टाउन, मथुरा निवासी प्रतीक बाजपेई के साथ सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। जब उसने यह बात मायके वालों को बताई तो उन्होंने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। जिस पर ससुराली उसे रोज मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति व उसके दोस्त ने भी मारपीट कर गलत करने की कोेशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रतीक , ससुर अजय, जेठ अनुराग, जेठानी श्वेता, चचिया ससुर अरुण व पति का दोस्त पवन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें