फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो कालपी। कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में शनिवार की रात मंडप कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव में उदय सिंह के घर में मंडप का कार्यक्रम था।
विज्ञापन


रात में करीब एक बजे हर्ष फायरिंग होने लगी। गोली लगने से मेवालाल कुशवाहा निवासी ग्राम कुदारी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पैर में गोली लगी होने की सूचना है। उन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

वहां से उरई रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें