फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने किसान को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ने किसान को मारी टक्कर
विज्ञापन

उरई। खेतों की रखवाली करने पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, बाइक सवार मौके से भाग निकला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकर गांव निवासी किसान धनसिंह कुशवाहा (60) मंगलवार की देर शाम खेतों की रखवाली करने घर से पैदल जा रहे थे। तभी गांव के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने किसान को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को गांव वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चुर्खी थाना क्षेत्र के लहूरा निवासी वीरपाल (23) पुत्र महेश को बुधवार की सुबह औंता के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें