फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों ने किया हंगामा, सिपाही का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली सी बात पर दो पक्ष भिड़े, सिपाही का सिर फोड़ा
विज्ञापन

- खेल तमाशा देखने के दौरान दो गांवों के युवक झगड़ पड़े
- पुलिस को नहीं मिली अभी तक घटना की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली के ग्राम रुरुखुर्द में नट कलाकारों का खेल देख रहे दो गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। दोनाें पक्षों के पथराव से भगदड़ मच गई। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने बाइक सवार सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी बाइक तोड़ दी। हालांकि पुलिस ने घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा तहरीर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन

ग्राम रुरुखुर्द में शनिवार देर रात नट खेल दिखा रहे थे। बैठने को लेकर दो गांवों रुरुखुर्द व ग्राम भूठा के कुछ युवकों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान इटावा में तैनात सिपाही सिपाही संजेश यादव बाइक से अपने घर भूठा जा रहे थे। बवाल कर रहे युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी बाइक तोड़ डाली। मारपीट में उसके सिर से खून बहने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने डायल -100 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस के आने पर उपद्रवी युवक भाग निकले। घटना के बाद पुलिस देर रात तक उपद्रवियों का पता करने में जुटी रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रुरुगंज अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात रुरुखुर्द में झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें एक युवक के सिर में चोट व गाड़ी टूटी हुई बताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें