फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर के बदनपुर मोहल्ले में हुई। यहां पर पुरानी रंजिश में दो युवकों ने घर के पास खड़े रामरतन से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे लात-घूसों से पीट दिया। दूसरी घटना शहर के नारायनपुर मोहल्ले में हुई। यहां पर नाली का पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले मामूली कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में अनीता देवी, शिवबहादुर व दूसरे पक्ष से आत्माराम व अरूण कुमार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके अलावा एक अन्य घटना शहर के मोहल्ला आर्यनगर में हुई। यहां पर बच्चों के विवाद में विजय कुमार व मसूद अली भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


- अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच घायल
- पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें