फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। चुर्खी में युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे है, जबकि मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि मायके पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी आरती (27) पत्नी राजा भैया मंगलवार की रात कमरे में सोई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने थाने में तहरीर नहीं दी। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे है। आरती की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फंदे से लटकता मिला युवती का शव
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया का मामला
घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें