अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। एट थाना पुलिस ने कस्बे में गैस रिफलिंग के मामले में रिफलिंग करने वालों के यहां दबिश दी। पुलिस ने एक युवक को सात सिलेंडर व बड़ी मात्रा में रिफलिंग की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।
कस्बे में बड़े स्तर पर अवैध रूप से गैस रिफलिंग हो रही है। कारों में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफलिंग करते समय कई हादसे हो चुके है। इसमें एक युवक अपनी जान भी गवां चुका है। फिर भी इस कारोबार में कोई असर नहीं पड़ा। एट थाना पुलिस को मुखबिर से कस्बे में गैस रिफलिंग किए जाने की सूचना मिली।
पिरौना चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार वर्मा व पूर्ति निरीक्षण अधिकारी कमल सिंह ने टीम के साथ धुरट गांव में दबिश दी। यहां पर पुलिस ने एक दुकान से प्रदीप कुमार सोनी पुत्र मोतीलाल निवासी धुरट थाना कोटरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दुकान से सात घरेलू गैस सिलेंडर, पांच छोटे सिलेंडर, आठ पास बुक, बांट, काटा व भारी मात्रा में गैस रिफलिंग की सामग्री बरामद की। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
फोटो नंबर 23- एट थाने में रखे बरामद हुए गैस सिलेंडर।
फोटो नंबर 24- पकड़ा गया आरोपी।
गैस रिफलिंग करते एक को दबोचा
कस्बा एट में पुलिस ने की कार्रवाई
भारी मात्रा में गैस सिलेंडर व सामग्री बरामद