फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तखत कर खाते से छह हजार रुपये निकाले

Wed, 19 Apr 2017 12:11 AM IST
औरैया
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
कस्बा कंचौसी के मजरा बिनपुरापुर निवासी एक युवती के खाते से किसी ने फर्जी हस्ताक्षर कर छह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने बैंक मैनेजर से मामले की शिकायत की है। मैनेजर ने जानकारी न होने की बात कह कर हाथ खड़े कर लिए। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के कस्बा कंचौसी के मजरा बिनपुरापुर निवानी राखी का सेंट्रल बैंक शाखा कंचौसी बाजार में खाता है। पुलिस को दी तहरीर में राखी ने बताया कि पांच दिन पहले मुंबई निवासी चाचा ने खाते में सात हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।

मंगलवार को वह खाते से रुपये निकालने गई। खाते में सिर्फ हजार रुपये ही थे। इस पर बैंक मैनेजर से शिकायत की। पीड़िता के चचेरे भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर ने कैशियर से पूछा तो कैशियर ने लड़की के ही रुपये निकालने की बात कही। इस पर बैंक मैनेजर ने फॉर्म निकलवा कर देखा।
विज्ञापन


इस पर खाताधारक से मिलते हस्ताक्षर थे। इससे राखी ने 15 अप्रैल के सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए कहा। मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात कहते हुए चलता कर दिया। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले 16 अप्रैल 2014 को भी उसके खाते से पांच हजार रुपये पार हो गए थे। उस प्रकरण में भी बैंक ने ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें