फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में गेहूं की खड़ी फसल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। जब तक दों किसानों की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गांव शेरपुर सरैया में दौलतपुर मार्ग पर लज्जाराम पाल पुत्र हरीराम व अर्जुन सिंह पुत्र भीखालाल निवासी बम्होरी के खेत मौजूद हैं। जिस पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। खेतों से होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। शनिवार की शाम को तार टूट कर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गया। जिसकी चिनगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों की तमाम कोशिश के बावजूद भी आग पर काबू न पाया जा सका। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग बुझाई जा सकी पर जब तक किसान लज्जा राम की दो बीघा व अर्जुन सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें