फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में भैंस को जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव निवासी विजयपाल सिंह पुत्र सरदारे सिंह ने बताया कि शनिवार को घेर में भैंस बंधी हुई थी। दोपहर को पत्नी गीता भैंस को चारा डालने गई तो गांव का ही एक युवक भैंस को इंजेक्शन लगा रहा था। पत्नी को देखकर भाग निकला। इंजेक्शन लगने के थोड़ी देर बाद भैंस की मौत हो गई। उन्होंने युवक पर जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। महिला ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने युवक को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीण शौकेंद्र, देवेंद्र, संदीप, प्रदीप, मदन आदि ने बताया कि गांव में छह माह से पशुओं को जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। अब तक पांच-छह भैंसों की मौत हो चुकी है। उन्होने बताया कि आरोपी युवक से उनकी कोई रंजिश नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि भैंस की मौत हुई है। ग्रामीण एक युवक पर जहर का इंजेक्शन देकर मारने की आरोप लगा रहे है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें