फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। शेरपुर सरैया में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन



गांव में 11 अगस्त 2018 की रात रंजिश को लेकर मुलायम सिंह (53) पुत्र अहिबरन सिंह यादव निवासी नगलाप्राण थाना भरथना जिला इटावा की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। भाई राजेश कुमार यादव ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त हथियार के लिए आरोपी राहुल कुमार पुत्र महताब सिंह निवासी चकरपुर थाना बिधूना जिला औरैया को पुलिस रिमांड पर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने खंदी की झाड़ियों से 315 बोर देशी तमंचा व एक खोखा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, राहुल ने बताया कि इसी तमंचे से साथियों के साथ मिलकर मुलायम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


-शेरपुर सरैया में युवक की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें