फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर ने गुरुवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उठने पर परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा। शव को उतारकर डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आननफानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। खास बात यह है कि हिस्ट्रीशीटर की मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को भी न लग सकी।
विज्ञापन



गांव समरथपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मदन तेजा (23) पुत्र गंगा सिंह ने घरेलू कलह से ऊबकर अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय सभी परिजन सो रहे थे। इस कारण किसी को इसकी जानकारी न हो सकी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे में मदन का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे झूलता मिला। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि दूसरे दिन शाम को जानकारी होने पर वह गांव पहुंचे। घर पर मिले मदन के पिता गंगा सिंह ने उन्हें पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मदन तेजा हिस्ट्रीशीटर था। उस पर विभिन्न संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मदन तेजा की फांसी लगने या उसकी मौत होने के दौरान किसी ने भी कोई फोटो नहीं ली। ऐसे में पिता गंगा सिंह द्वारा अपने पुत्र मदन तेजा की मौत की जानकारी दिया जाना ही कोई पुष्ट सबूत नहीं है।
विज्ञापन

-घरेलू कलह से ऊबकर उठाया कदम, घर वालों ने किया अंतिम संस्कार
-सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें