फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहना में गुरुवार की शाम घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके उसकी मौत हो गई। सूचनापर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। उधर मृतका के मायके वालों की ओर से पुलिस को दहेज की मांग पूरी न कर पाने की तहरीर दी गई। जिसमें पुलिस ने पति सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गौहना में गुरुवार की शाम लगभग छह बजे अवनीश कुमार की पत्नी पूजा (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इस पर घर में मौजूद पति अवनीश उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन कानपुर जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। जिसमें पति अवनीश ने जमकर पिटाई की। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला ने खुद ही अपने मायके वालों को फोन से सूचना दे दी थी। जिस पर मायके वाले भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को भी सूचना कर दी। जिसमें कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर मौजूद पति अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि मृतका की मौत के प्रकरण में उसके पिता सोनपाल ने तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उसके जेठ लल्लाबाबू, सास विजय लक्ष्मी अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। जिस पर मना करने पर सब मिलकर उसको प्रताड़ित करते थे। बताया कि इससे पहले भी कई बार उक्त लोगों ने उनकी पुत्री की मारपीट की। जिस पर उसकी पुत्री अपने मायके पहुंची लेकिन समझा-बुझाकर उसे फिर से ससुराल भेज दिया गया। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे उसकी पुत्री पूजा ने फोन से बताया कि उसके ससुरालीजन दो लाख रुपये देने की मांग कर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पति अवनीश हिरासत में है। जबकि अन्य दोनों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


-महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पति गिरफ्तार
-परिजनों की तहरीर पर पति सहित तीन पर दहेज का मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें