फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने शहर में पकड़े देवदार की लकड़ी के साथ दो तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवदार की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को देख मौके से फरार तीन तस्कर भागने में हुए कामयाब
गुप्त सूचना के आधा पर दबोचे, पुलिस में करवाई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। वन विभाग की टीम ने शहर में देवदार की 9 कड़ियों के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के सुराड़ा मोहल्ला में देवदार लकड़ी की अवैध रूप से सप्लाई हो रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग टीम में शामिल बीओ ओम प्रकाश, वन रक्षक कमलेश, वन कर्मी मदन और राहुल ने लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सुबह तड़के पांच लोग लकड़ी की अवैध सप्लाई लेकर शहर में पहुंचे। इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम को देख तस्कर लकड़ी छोड़ वहां से भागने लगे। इस दौरान तीन लोग भागने में कामयाब रहे। जबकि दो तस्करों को टीम ने पकड़ लिया है।
तस्कर को देवदार की लकड़ी के साथ पकड़ने के बाद टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई। लकड़ी को विभाग ने जब्त कर लिया। जबकि आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि साथ ही फरार होने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग को काफी दिनों से शहर में होने वाली लकड़ी तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसको देखते हुए वन विभाग भी तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। इसके लिए बाकायदा उन्होंने शहर में गुप्तचर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई : संजीव शर्मा
डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि शहर के सुराड़ा मोहल्ला में वन विभाग ने देवदार की नौ कड़ियों के साथ दो तस्कर पकड़े हैं। मौके से फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही वह भी उनकी गिरफ्त में होंगे। अवैध लकड़ी तस्करों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें