फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार तीन बदमाशो ने तंमचा लगाकर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के हाईवे पर पल्सर सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार को ओवरटेक कर रोका तथा तमंचा लगाकर उसकी बाइक को लूट ले गए। इस घटना को जब एक व्यक्ति ने जाकर रात्रि करीब 8:30 बजे कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात मुंशी को बताया तो उसने एक कागज पर तहरीर लिखकर लाने को कहा। बाद में वह व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति के साथ तहरीर लेकर पहुंचा और उसने बाइक लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र सोनेलाल निवासी इटावा बताते हुए अज्ञात तीन पल्सर सवार बदमाशों द्वारा उसकी नीले रंग की स्पलेंडर बाइक के ओवरटेक कर तमंचा लगाकर लूट ले जाने की बात लिखकर दी। इस पर मुंशी शहजाद ने आनन-फानन में उसकी रिपोर्ट दर्जकर उसे कॉपी पकड़ा दी। तब रिपोर्ट लिखाने वाले के साथ आए व्यक्ति ने मुंशी को शाबासी देते हुए अपना परिचय उत्तम सिंह सीओ जसवंतनगर के रूप में दिया तो ड्यूटी पर तैनात मुंशी हतप्रभ रह गया। सीओ जसवंत नगर ने बताया कि कोई लूट नहीं हुई है। सिर्फ यह टेस्ट रिपोर्ट थी। जिसमें यह देखना था कि आम आदमी के साथ कोतवाली पुलिस कैसा व्यवहार करती है, और रिपोर्ट लिखने में कहीं आना कानी तो नहीं करती है। जिसमें कोतवाली अजीतमल की पुलिस पास हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें