फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े फायर कर ग्रामीण से रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। साइकिल से जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार तीन लुटेरों ने फायरिंग कर रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना दिया है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर निवासी राजकुमार पुत्र भारत सिंह गुरुवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे साइकिल से गांव मेहतेपुर जा रहा था।

फफूंद-सल्हापुर रोड पर प्राथमिक विद्यालय से आगे मोड़ पर पीछे से एक काली बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने आकर रोका और रुपये और मोबाइल लूटने की कोशिश की। वह एक लुटेरे से भिड़ा तो दूसरे लुटेरे ने तमंचे से दो फायर कर दिए। इससे वह डर गया।
विज्ञापन


बदमाश पांच हजार रुपये व एक मोबाइल लूट कर सल्हापुर गांव की ओर भाग गए। दिनदहाड़े फफूंद-ककोर वाया सल्हापुर मार्ग पर हुई लूट से क्षेत्र में दहशत है। पीड़ित ने शुक्रवार को लूट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


-बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गया था ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें