रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बरिगौं गांव में बुधवार भोर पहर चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बना वहां से नगदी जेवर सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर तहरीर दी है।
बरिगौं निवासी राम देवी पत्नी जिलेदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोग दिन में गेहूं की फसल काटने जाते हैं। इसी दौरान घर को सूना पाकर चोरों ने उनके घर से नगदी व बर्तन पार कर दिए। रामसनेही के घर से 25000 व अन्य सामान, बब्बू कुरील के घर से 7000 नगद व बर्तन पार कर दिया। तिस्ती चौकी इंचार्ज प्रमेश मिश्रा ने बताया की आरोपी युवक से शिकायतकर्ता की पुरानी रंजिश चल रही है। मामला संदिग्ध लगता है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।