फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के कालपी छोर की ओर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीचसी पुखरायां लाया गया। जहां से चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी नौशाद अली(50) टेंपो में सवारी लेकर भोगनीपुर आ रहा था। भोगनीपुर कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के कालपी छोर पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे वह व थाना गाजीपुर-फतेहपुर के मिर्जापुर निवासी शब्बीर अहमद (40) घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नशे में धुत चालक, खलासी व ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें