फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर चुरा ले गए मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बा कदौरा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान के शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत की मशीनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कदौरा के मुख्य बाजार में इलाहाबाद बैंक के पास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतराम दोहरे की मशीनरी की दुकान है। गुरुवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान की शटर के ताले तोड़ अंदर घुसे और कई मशीनों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। सुबह इलाकाई लोगों ने जब दुकान के ताले टूटे देखे तो तुरंत इसकी सूचना संतराम को दी। वह दुकान पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो कई मशीनें नदारत थी।

उन्होंने बताया कि चोर दुकान से ग्राइंडर, हैमर समेत कई डिजाइनर मशीनों के अलावा अन्य सामान चोर ले गए है, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। संतराम की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। बता दें कि इससे पहले इसी बाजार में अनूप गुप्ता की किराने की गोदाम में को चोरी हुई थी। अभी तक उस चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ, जिसके चलते दुकानदारों व व्यापारियों में आक्रोश पनपता ही जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित संतराम ने थाने में दुकान में हुई चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा बाजार में गश्त भी बढ़ाई जाएगी। उधर, कस्बा कदौरा के मुख्य बाजार स्थित विजय कुमार की फर्नीचर की दुकान से गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान में लगा शटर तोड़कर अंदर से कटर मशीन चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता लगने पर विजय ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कदौरा के मुख्य बाजार में है पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें