फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से लूटे 20 हजार रुपये

Tue, 21 Mar 2017 12:10 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित कपड़ा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर अपने गांव सुंदरपुर जा रहे कपड़ा व्यापारी से गांव के बाहर पुलिया पर नशे में बैठे बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे भगा दिया। मारपीट में घायल व्यापारी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सोमवार को चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे रामऔतार सिंह पुत्र छेदा लाल नायक ने बताया कि वह गुजरात में कपड़े का व्यापार फेरी लगाकर करता है। दो तीन दिन पहले वह गुजरात से लौट कर अपने गांव जा रहा था। रात करीब आठ बजे गांव के बाहर दबंग चार युवकों ने उसे रोक लिया और नशे की हालत में उससे रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर युवकों ने लातघूसों व डंडों से पीटकर 20 हजार रुपये लूट लिए।

साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी उसने दिबियापुर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन थाना पुलिस ने उसे भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने एसपी को भी तहरीर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें