फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों का सीएचसी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सीएचसी में मरीज को दिखाने आए लोगों ने हंगामा कर फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की। हंगामा करने वालों ने डॉक्टर के साथ गालीगलौज कर अभद्रता की। इसके बाद भाग निकले। स्टाफ का आरोप है कि मारपीट करने वालों में सीएचसी में कार्यरत लैब टेक्नीशियन भी शामिल था। स्टाफ ने एलटी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। रात में हुए हंगामे के बाद सीएचसी स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं जिससे मरीज परेशान हुए। शुक्रवार की दोपहर के बाद डाक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात सीएचसी में एलटी पद पर कार्यरत कदौरा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राममोहन सिंह एक मरीज को लेकर केंद्र पर पहुंचे। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट राजकुमार मिश्रा ने ठीक से इलाज कराने की बात कही। इस पर जितेंद्र बिगड़ गए और डॉक्टर को बुलाने की बात कही।

उसके गालीगलौज करने पर फार्मासिस्ट ने विरोध किया तो एलटी जितेंद्र ने अपने साथियों को बुला लिया और फार्मासिस्ट व सीएचसी के अन्य स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इससे सीएचसी में अफरातफरी मच गई। दूसरे फार्मासिस्ट विनोद गुप्ता ने साथी को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की और सीएचसी परिसर में बने डॉक्टर के रूम में पहुंच गए। वहां स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने फिर से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर डॉक्टर बाहर आए और रोकने का प्रयास किया तो जितेंद्र व उसके साथियों ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देखकर स्टाफ ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस के जाने के एक घंटे बाद आरोपी फिर से कार व बाइकों से पहुंचे और फार्मासिस्ट के आवास पर जाकर धमकी देने लगे।

सुबह फार्मासिस्ट ने स्टाफ के साथ थाने पहुंचकर जितेंद्र व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, रात में हुए हंगामे के बाद सीएचसी स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी, जिससे दूर दराज से आने वाले मरीज वापस लौट गए। कई मरीज तो वहीं डेरा डाले रहे, पर सीएचसी स्टाफ ने मरीजों को नहीं देखा। शुक्रवार की दोपहर के बाद डाक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे तीमारदारों ने की डॉक्टर से अभद्रता, स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं कीं ठप
फार्मासिस्ट ने एलटी पर लगाया मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें