फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पड़ी थी मां की अर्थी और भाई लड़ रहे थे

Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
JAIL FIGHT
विज्ञापन
मां का निधन होते ही सगे भाईयों के बीच लाठी डंडे चल गए। बीच बचाव करने पहुंची दो बहनें घायल हो गई। घायलों को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में ग्रामीणों के समझाने के बाद भाइयों ने मां का अंतिम संस्कार किया। झगड़े के पीछे जायदाद के बंटवारे को भी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


गांव रामजीवनपुर निवासी जयदेवी का बृहस्पतिवार देर शाम निधन हो गया। उनका बड़ा बेटा कप्तान सिंह परिवार के साथ घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर कप्तान सिंह और उसके छोटे भाई कृष्ण पाल, शंकर सिंह के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। मारपीट में बीच बचाव करने पहुंची उनकी बहनें त्रिवेणी और जावेत्री घायल हो गईं। दोनों इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

छोटे भाइयों के अनुसार उनके पिता लाला सिंह ने कप्तान सिंह को उसके हिस्से की जमीन दे दी थी। पिता की मौत के बाद कप्तान सिंह बची जमीन में भी हक मांगने लगा, जिसको लेकर उनके बीच विवाद है। वहीं कप्तान सिंह के अनुसार उसके दोनों छोटे भाइयों ने अपनी मृत माता का चेहरा दिखाने से मना कर दिया। जिस पर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में ग्रामीणों के समझाने के बाद जयदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें