औरैया। कैंटीन से सामान खरीदने पर जब रुपये मांगे तो सामान खरीदने वालों ने उसे पीट दिया। आरोप है कि साथ ही कैंटीन से दो हजार रुपये लूट लिए। कैंटीन संचालक ने कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिचौली निवासी पप्पू यादव ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह कैंटीन चलाता है। बुधवार को कैंटीन पर रिश्तेदार को बैठाकर काम से गया था। बताया कि तभी वहां आए चार युवकों ने कैंटीन से सामान लिया। जब रिश्तेदार ने रुपये मांगे तो उन युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और गालियां देते हुए कैंटीन से दो हजार रुपये लूट लिए। युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने ही उसे जानकारी दी। रिश्तेदार को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-दो हजार रुपये लूटने का आरोप, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो