फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। टप्पेबाजों ने दुकान से बैग गायब कर दिया। बैग में 65 हजार रुपये थे। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस सत्ता पक्ष के एक नेता के इशारे पर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी अभय नारायण पुत्र चंद्र शेखर ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक से 65 हजार रुपये निकाले। इन्होंने रुपये बैग में रख लिए। बैग को बर्तन की दुकान पर रखकर बातें करने लगे। इसी बीच किसी ने बैग पार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह तहरीर लेकर अछल्दा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया।

मामले की जानकारी लेने पत्रकार थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने इनसे भी अभद्रता कर दी। लोगों में अछल्दा थानाध्यक्ष की कार्यशैली से खासा आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने एसपी त्रिवेणी सिंह से जांच व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें