चील्ह। थाना क्षेत्र के श्री पट्टी गांव से चील्ह के मझिगवां एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने निकला इंटर का छात्र संदिग्ध हालात में सोमवार को लापता हो गया। देर शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। न मिलने पर उसके गुमशुदगी की तहरीर थान में दी।
श्रीपट्टी गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा का पुत्र गणेश मिश्रा 19 वर्ष शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। गणेश सोमवार की सुबह आठ बजे घर से चील्ह थाना के मझिगवां स्थित कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने के लिए निकला था। कोचिंग पढ़ने के बाद लापता हो गया। उसके दो दोस्त शिवम् यादव व अनुराग सरोज पुरजागिर निवासी ने बताया कि कोचिंग में गणेश साथ था। उसके बाद गायब हो गया। गणेश के पिता ने चील्ह थाने में लिखित तहरीर दी है।
कोचिंग पढ़ने निकला छात्र लापता