अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कानपुर देहात के डेरापुर निवासी नीलम पुत्री रामआसरे ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह बनारसीदास मोहल्ला निवासी मनोज कुमार से आठ फरवरी 2014 को किया था। शादी के बाद ससुरालीजन कम दहेज का ताना देने लगे और बाइक की मांग करने लगे। उसने मायके में बताया तो उन लोगों ने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई।
यह बात जब उसने ससुराल में बताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज, ससुर वीरेंद्र, सास हीरामती, ननद मंजू, ननदोई रामनरेश व जेठ विजय शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-दहेज में बाइक न मिली तो घर से निकाला
-पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट