फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी में युवकों की छेड़खानी से तंग आकर पांच दिन पूर्व इंटर की छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवकों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री दीपिका ने 17 नवंबर को घर के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी थी। तब पिता ने गांव के ही रामवीर पाल व भारत पाल के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़खानी करने और छेड़खानी से तंग आकर पुत्री द्वारा कुएं में कूदकर जान देने की तहरीर दी थी।

इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह एवं न्यामतपुर चौकी पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। गुरुवार सुबह न्यामतपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली कि रामवीर पाल व भारत पाल सिम्हारा चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तुरंत हमराही राजेश कुमार व विपिन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में छात्रा के साथ छेड़खानी की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान छात्रा दो माह से स्कूल भी नहीं जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें