फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में युवती की लाश मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में युवती की लाश मिलने से सनसनी
विज्ञापन


अछल्दा (औरैया)। कस्बे के निचली नहर गंगा में एक युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। अछल्दा पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। युवती के शव की दशा अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


क स्बा स्थित निचली गंगा नहर के पास ग्रामीणों ने एक 30 वर्षीय युवती की निचली नहर गंगा पुल के नीचे पानी में पीठ के बल लाश बहती हुई देखी। युवती की लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने युवती के शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा व आसपास उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ अछल्दा शशांक राजपूत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ निष्कर्ष तक पहुंच पाना संभव होगा।
विज्ञापन


- अछल्दा के निचली नहर गंगा में एक युवती का शव बरामद किया गया
-शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें