फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार टूटने से दो युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जेसीबी की बकेट एचटी लाइन से टकरा गई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों व ट्रैक्टर पर गिरा। जिसमें दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए ट्रैक्टर में आग लगी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कर्मचारियों को लाइन के नीचे से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


देवनगर चौराहे से कोंच चौराहे तक फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें सेंगर कालोनी के सामने जेसीबी द्वारा सड़क किनारे की मिट्टी खोदी जा रही है। रविवार सुबह लगभग 10 बजे जेसीबी चालक कानों में ईयरफोन लगाकर जेसीबी चला रहा था।

तभी जेसीबी की आगे की बकेट नीचे झूल रही 11 हजार वाट की हाईटेंशन लाईन से टकरा गई। जिससे लाइन से चिंगारियां निकलने लगी और अचानक से हाईटेंशन लाईन का तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी स्थान पर एक मोबाइल कंपनी में कर्मचारी मकरंदपुरा निवासी अमित कुमार व छतारा, घाटमपुर निवासी राजू उर्फ मुक्ता प्रसाद कंपनी की लाइन चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


पास ही में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर में ईंटें लादी जा रहीं थीं। तार टूटकर दोनों कर्मचारियों व ट्रैक्टर पर गिरा। तार गिरने से जहां ट्रैक्टर में आग लग गई वहीं दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उधर, जैसे ही जेसीबी चालक ने माजरे को समझा तो वह जेसीबी छोड़कर भाग निकला।

क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों कर्मचारियों को लाईन के नीचे से निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों कर्मचारियों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जेसीबी की बकेट में फंसकर टूटने पर ट्रैक्टर भी जल गया, घटना के बाद जेसीबी चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें