अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित दीक्षा बीज भंडार की दुकान का चोरों ने गुरुवार रात ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान से 60 हजार रु पये नगद व करीब 40 हजार रुपये क ा माल चुरा लिया। सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो ताले टूटे देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
भौराजपुर निवासी महावीर सिंह की कस्बा के दिबियापुर रोड पर दमोदर के मकान में दीक्षा बीज भंडार के नाम से दुकान है। गुरुवार की रात महावीर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। दुकान गल्ले में रखे 60 हजार रुपये नगद व करीब चालीस हजार रुपये का माल चोर चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब महावीर दुकान खोलने गए तो ताले टूटे पड़े देखे। दुकान के अंदर देखा तो रुपये व माल गायब था। बाहर निकलकर शोर मचाया तो आस-पास के दुकानदार पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दिबियापुर रोड स्थित बीज भंडार पर हुई वारदात
- सुबह दुकानदार को हुई जानकारी
फोटो-16एयूआरपी28-घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार
बीज की दुकान से एक लाख का माल चुराया