फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर दंपति को पीटा, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रंगदारी न देने पर दंपति से मारपीट करने व जान से मारने के लिए फायरिंग के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को विवश होगी।
विज्ञापन


प्राची सिंह पत्नी प्रमोद भदौरिया निवासी नवीन बस्ती ने संजय चौबे पुत्र परशुराम, संजय चौबे की पत्नी, वीरू पुत्र परशुराम निवासीगण भर्थना रोड बिधूना, कल्लू निवासी बरौली थाना ऐरवाकटरा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पति निर्माण निगम की ओर से अस्पताल का भवन बनवा रहे हैं। इसका ठेका उसके रिश्तेदार को मिला है। आठ नवंबर की शाम आठ बजे वह और पति मौके पर थे। आरोपी रंगदारी न देने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय चौबे ने रंगदारी न देने पर निर्माण न होने देने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे व पति को पीटने लगे। वीरू और कल्लू ने तमंचे से फायर कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए गांव के लोगों ने बचाया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी।


पीड़िता ने बताया कि पुलिस के मुकदमा न लिखने पर न्यायालय की शरण ली। वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगदारी न देने पर दंपति को पीटने में मामला दर्ज
तमंचे से दो हमलावरों ने की फायरिंग, सोने की चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें