फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट कर 63 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर मारपीट, 63 हजार लूटे
विज्ञापन

औरैया। बिधूना स्थित दुर्गा मंदिर के समीप साइकिल स्टोर की दुकान में घुसकर दुकानदार को पीट दिया। गोलक से 63 हजार रुपये लूट ले गए। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस घटना से पहले उक्त लोग उसके घर में अभद्रता कर चुके हैं।

बिधूना कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी रियाज अहमद पुत्र सिराजुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रविवार की शाम जब वह दुर्गा मंदिर के समीप स्थित अपनी साइकिल स्टोर की दुकान पर बैठा था। तभी आफताब पुत्र अरबाज उर्फ अमन पुत्रगण सहाबुद्दीन निवासी नई मस्जिद उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करते हुए उसकी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलक में रखे 63 हजार रुपये की नगदी लूट कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले यह लोग उसके घर गए थे। जहां इन लोगों ने उसकी बहन व मां के साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर यह लोग परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दुकान पर पहुंच लूटपाट कर दी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों में आफताब उसका बहनोई है।

- पीड़िता ने अपने बहनोई के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें