फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को विषाख्त पदार्थ खिला स्कार्पियों कार लूट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के खानपुर-जालौन चौराहे के बीच में बाइक सवारों ने चालक को रुमाल सुंघाकर बेहोश कर स्कार्पियो लूट ली। राहगीरों ने युवक ने बेहोशी की हालत में देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ललितपुर जनपद के तालबेट निवासी आनंद वर्मा (25) बुधवार सुबह किसी काम से औरैया की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह खानपुर-जालौन चौराहे के बीच पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और आनंद की स्कार्पियो रोक ली। फिर गाड़ी में बैठकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद युवक को स्कार्पियो से फेंककर चले गए। आसपास के लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बेहोशी की हालत में आनंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जेब से लाइसेंस व आधार कार्ड मिलने पर चिकित्साकर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे परिजन युवक को गंभीर हालत में कानपुर ले गए। देर शाम तक युवक को होश नहीं आया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने कहा कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें