फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायङ्क्षरग मामले में दो एसआई और दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला पैंठन गांव में मंगलवार की शाम हिस्ट्रीशीटर द्वारा गांव में फायरिंग किए जाने और दो लोगों को तमंचे की बट से पीटने के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने दो एसआई और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में घायल की ओर से हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पैंठन में मंगलवार की शाम नगला रामधन निवासी हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ प्रदीप पुत्र स्व. जगदीश यादव ने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश में नगला जोधा निवासी दीपू उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र अशोक यादव व देवेंद्र चौहान पुत्र मलखान निवासी दिवरिया के साथ मारपीट की थी। साथ ही अवैध तमंचे से फायरिंग भी की थी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। मारपीट में दीपू और देवेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। घायलों के साथी पूर्व प्रधान दिवरिया राजनारायण के घर में भी फायरिंग की गई थी। मारपीट में घायल देवेंद्र ने अछल्दा थाने में हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ प्रदीप निवासी नगला रामधन, अजय निवासी नगला पैंठन व दर्शन सिंह निवासी नगला पैंठन के खिलाफ नामजद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की।

एसपी सुनीति ने इलाके प्रभारी एसआई देवेंद्र प्रसाद व सहायक प्रभारी एसआई देवी सहाय व बीट आरक्षी सूरज कुमार व राकेश चौधरी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। एसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अजीतमल सौंप दी है।उधर, एसओ शशांक राजपूत का कहना है कि बबलू उर्फ प्रदीप कुमार हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, उसके ऊपर कई मुकदमे थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें