फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से परिजनों ने युवक की जहर देकर हत्या करने को लेकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मोहल्ला विधिचंद्र निवासी सानू (24) पुत्र स्व. मोहम्मद शरीफ बुधवार की शाम मोहल्ले के चार-पांच लोगों के साथ कहीं गया हुआ था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। युवक को किसी स्थान पर बेहोश पड़ा पाया। इस संबंध में निझाई चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि इस पर परिजन उसे लेकर घर पहुंचे।युवक को सुबह तक होश नहीं आया। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक युवक की हालत देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन जब उसे सैफई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से पंाच लोगों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर व परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें