फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुरालीजनों पर लगाया जेवर और नगदी ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साले, सास आदि ससुरालीजनों पर जेवर, रुपये आदि ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुराली जनों ने उससे आठ लाख रुपये और दहेज का सामान वापस किए जाने की धमकी दी है और कहा है कि अगर ऐसा न किया तो दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा देंगे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदैया निवासी अजय कुमार पुत्र स्व. जंडैल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में नीलम पुत्री स्व. रामबली निवासी हिन्नापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से हुई थी। वह मां सोना देवी व बहनोई के साथ 30 मई को नाना के घर राजपुर कानपुर देहात गया था। नीलम और बहन पिंकी घर पर थीं। दोपहर के समय बहन खेत चली गई।

तभी एक कार से उसका साला धर्मेंद्र, सास संतोषी और 3-4 अज्ञात लोग उसके घर आए और नीलम को अपने साथ ले गए। कहा कि जब वह उसकी बहन घर पहुंची तो मां के बक्से में रखा सोने का हार, जंजीर, दो अंगूठी, बृजबाला, सोने की चार चूड़ी, हाफ पेटी करधनी, 60 हजार व एलईडी टीवी गायब था। बहन ने नीलम व अन्य ससुरालीजनों को कार से जाते देखा था। जब उसने फोन पर ससुरालीजनों से बात की तो उससे कहा गया कि आठ लाख व सामान दे दो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें