फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म करने में एक नामजद व तीन अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर कानपुर निवासी एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि 16 नवंबर 2018 को ग्वाल टोली कानपुर निवासी क्षितिज पुत्र प्रकाश चंद्र उसे औरैया से कार से कानपुर ले गया। जहां उसने उसे एक घर में जबर्दस्ती कई दिनों तक रखा। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के दौरान उस घर में तीन अन्य लोग भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की।

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली। इस पर न्यायालय की ओर से 156 (3) के मामले में विपक्षी क्षितिज पुत्र प्रकाश चंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें