फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव समरथपुर निवासी दिनेश कुमार (18) पुत्र रामकुमार शर्मा ने शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां युवक की गंभीर हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में दिनेश ने डॉक्टरों के पूछने पर बताया कि उसने गेहूं भंडारण में रखने वाली गोली खाई है। अस्पताल में मौजूद युवक के पिता राम कुमार व भाई सुनील कुमार ने डॉक्टरों को बताया कि घटना के समय वह लोग दुकान पर थे। घर पर किसी से कोई कहासुनी की बात भी सामने नहीं आई है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। असफल होने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें