फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलने के मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव भदौरा में मंगलवार की रात लेनदेन के विवाद में चली गोली के मामले में दोनों पक्षों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव के दयाशंकर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहू ममता पत्नी आशीष को मंगलवार को डाक्टर के यहां से दिखाकर लाया। बोलेरो को किनारे लगा कर घर के लिए पैदल जाने लगे तभी शीलू सिंह, जितेंद्र, गोलू, परमात्मा, पप्पू, सरमित, निरोंतक सिंह, पिंटू, लवली व छह अज्ञात लोग बंदूक व लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे, गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से सरमित निवासी भदौरा ने दी तहरीर में बताया है कि ये लोग बोलेरो से गांव आ रहे थे। दयाशंकर व उसका पुत्र रामू को गाली देने लगे। मना करने पर दयाशंकर, रामू, छोटे, देशपाल से मारपीट करने लगे। फायर कर दिया। उसके भाई रमन व रिश्तेदार जितेंद्र, पड़ोसी विजय लक्ष्मी को गोली लग गई। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें