फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर गांधी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फेसबुक पर तलवार गैंग संगठन औरैया के नाम से गांधी जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तलवार गैंग संगठन औरैया के नामक आईडी से फेसबुक पर तीन दिन पहले एक पोस्ट डाली गई थी।
विज्ञापन

शहीद पार्क में लगी गांधी जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की धमकी भरे कमेंट्स लिखे थे। इस पर सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला व स्वॉट टीम ने पोस्ट डालने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को एक शो रूम के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
एसपी ने बताया कि युवक ने नाम दिनेश चंद्र पुत्र नाथूराम निवासी सत्तेश्वर मोहल्ला बताया है। एसपी ने युवक को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें