फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा करने से मना करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतपुर में कालोनी पर कब्जा करने से मना करने पर दबंगों ने युवक को मारापीटा। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उसने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।


क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र छेदालाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के शिवपाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह, अशोक कुमार भूरे सिंह उसकी कालोनी पर कब्जा किए हैं। शुक्रवार को ये दबंग कालोनी पर कब्जा करने पहुंचे।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो ये गालीगलौज करने लगे, लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ले आर्यनगर में दबंगों ने राहतपुर निवासी बाइक सवार अमरेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम की मारपीट कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-उसने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें