अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। कस्बे में दो अलग-अलग मोहल्लों में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक सूने घर का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोर बटोर लके गए तो दूसरे मोहल्ले में घर के लोग बाहर सो रहे थे और चोर अंदर से सामान बटोर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
भरथना रोड निवासी डा. आदर्श कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को कानपुर में पढ़ रहे बच्चों से मिलने गया था। घर में कोई नहीं था ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने नगदी समेत जेवरात पार कर दिए। सुबह जब वह आए तो ताला टूटा देखा और सामान बिखरा था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
बताया कि उसकी पत्नी के आने के बाद ही कि कितने की चोरी हुई है। दूसरी ओर किशनी रोड निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार की रात घर के बाहर परिजनों के साथ सो रहे थे। चोर मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और एक बक्सा उठा ले गए। जिसमें एक हजार रुपये व अन्य सामान रखा था। सुबह बक्सा बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच शुरु कर दी है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं और पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है।
-पीड़ितों ने सुबह जाना तो पुलिस को दी सूचना