फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र में घुसकर महिला से की मारपीट, चैन छीन ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शराब के लिए रुपये न देने पर दो युवकों ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा और सोने की चेन छीन कर भाग निकले। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर उसे जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन



मोहल्ला दिबियापुर रोड मंडी समिति के पास की निवासी मीरा देवी पत्नी नरायण हरी द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि लोहामंडी निवासी दो भाई उसके घर आयेदिन परेशान कर शराब पीने के लिए रुपया मांगते हैं। 25 जनवरी की शाम लगभग छह बजे दोनों भाई घर आए और शराब के लिए रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो दोनों ने मारपीट की और गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले।

मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चेन भी छीन ले गए, पुलिस बोली-जांच की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें