फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में उतरा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। पथरेहटा गांव में खेत से घर आ रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत से काम कर घर आ रहा था, रास्ते में एक बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही अचेत हो गया। ग्रामीणों के देख लेने पर उसे आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा निवासी किसान अरविंद उर्फ बउआ (27) पुत्र खेमचंद्र निषाद रविवार शाम गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर काम करने गया था। रात करीब 9 बजे वह काम निपटा कर पैदल ही घर आ रहा था। रास्ते में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के बगल से गुजर रहा था तभी वह खंभे से छू गया, जिससे उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा।

वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। वह उसे उठाकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अरविंद की मौत हो गई। वहीं अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरेहटा गांव में खेत से घर आते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें