फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को बंधक बनाकर बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। फफूंद क्षेत्र के दयालपुर रोड पर रात के अंधेरे में दो युवकों ने बाप-बेटी को घेर लिया। पिता को बंधक बनाकर दोनों ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से धमकियां देते भाग निकले। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने फफूंद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता के साथ जा रही थी। दयालपुर रोड पर 17 अप्रैल को क्षेत्र के नरेश व राकेश ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जब कुछ लोग आते दिखे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। फफूंद थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फफूंद थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली में भी दुष्कर्म का मामला पीड़ित पक्ष के खिलाफ दर्ज है। घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें